बारूद से घर उड़ाने की कोशिश, बाल बाल बचे घरवाले, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : आधी रात घर को बारूद से उड़ाने की कोशिश। बाल बाल बचे घरवाले, बड़ा हादसा टला। खदान में पत्थर तोड़ने के लिए उपयोग किये जाने वाले बम के प्रयोग की संभावना।

कोरबा जिले के ग्राम बरपाली में बीती रात एक बहुत बड़ी घटना घटित हो गई। बरपाली के सिंचाई कॉलोनी में रहने वाले विद्युत विभाग के पूर्व कर्मचारी माखन लाल निर्मलकर के घर पर बम से हमला किया गया है। जिससे उसके घर का लोहे का दरवाजा व टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गया गया। घर का लेंटर भी बम के धमाके से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिस बम का प्रयोग घर उड़ाने की कोशिश की गई है वह पत्थर खदान में पत्थरों को तोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है अगर ऐसे दो तीन बम का और प्रयोग किया जाता तो पूरा घर धरासायी हो सकता था।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। उरगा थाने को सूचना दे दी गई है किंतु समाचार लिखने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुँची थी।

Latest News

गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम...

More Articles Like This

- Advertisement -