रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। रविवार को युवक का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान ग्राम परसकोल के रहने वाले अनिल चौहान (40) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आश्रम के सामने लाश पड़ा देखा और फौरन पुलिस की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की।
डॉग स्क्वायड ने सरपंच के घर तक किया पीछा
बताया जा रहा है कि डॉग ने सरपंच के घर तक पहुंचा। अनिल चौहान के साथी मोतीलाल सिदार पर भी संदेह जताया जा रहा है।
हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
हत्या का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द मामले के खुलासे की बात कही जा रही है।



