रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां, खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना 16–17 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।



