इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक और ट्रक की टक्कर हादसे में 1 की मौत, दूसरा गंभीर घायल…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तम्भ) :  जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और खुर्सीपार क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह वह अपने साथी के साथ बाइक से काम पर जाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में भूपेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल साथी को तत्काल भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकला।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Latest News

बस्तर में नकली नोट खप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा…

जगदलपुर (आधार स्तम्भ) :  बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -