खुलेआम ड्रग्स का खेल, कार के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स लेते युवकों का वायरल…

Must Read

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स कारोबार को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवक कार के अंदर खुलेआम सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करते नजर आए और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठे चार युवकों में से दो युवक तीसरे युवक से ड्रग्स लेते समय कह रहे हैं कि “धीरे-धीरे… हाथ नहीं हिलाना, आराम से खींच…”, जबकि चौथा युवक पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। यह वीडियो राजधानी में नशे के बढ़ते जाल और युवाओं में ड्रग्स के खुले इस्तेमाल की भयावह तस्वीर पेश कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया।

रायपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक किस इलाके के हैं, ड्रग्स कहां से लाई गई और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ तो नहीं है। राजधानी में खुलेआम ड्रग्स सेवन का यह मामला कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -