रायगढ़ में अपहरण व लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना का रायगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, लूटा गया मोबाइल फोन और लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।

मामले की रिपोर्ट ग्राम रायकेरा निवासी 19 वर्षीय प्रीतराम चौहान ने दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 4 फरवरी को आरोपी रोहित दास महंत, हलधर राठिया और राजु यादव उसे जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर रायकेरा से ग्राम कया ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने आबकारी विभाग को शराब बिक्री की सूचना देने की रंजिश में युवक को धमकाया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।

पुलिस ने प्रकरण में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को रायकेरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों से बोलेरो वाहन, ओप्पो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -