प्रेशर IED विस्फोट में ग्रामीण की मौत…

Must Read

बीजापुर(आधार स्तंभ) :  जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र में हुई, जब ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। अचानक हुए जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतक की पहचान आयता कुहरामी, निवासी कस्तुरीपाड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने जंगल क्षेत्र में पहले से प्रेशर आईईडी बिछा रखा था, जिस पर पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संभावित इलाकों में आईईडी डिटेक्शन और निष्क्रियकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -