कोरचोली में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आया किशोर, पैर गंभीर रूप से घायल

Must Read

बीजापुर(आधार स्तंभ) :  जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट में एक ग्रामीण किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (15 वर्ष), पिता स्व.च्छु पोटाम, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घायल किशोर को 222 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के कोरचोली कैम्प में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफ किया गया है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही IED की तलाश एवं निष्क्रियकरण की कार्यवाही भी लगातार जारी है

सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल और दुर्गम इलाकों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को दें

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -