माना में सिर कटी लाश मिली अज्ञात व्यक्ति का शव…

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की हालत बेहद भयावह है, मृतक का सिर शरीर से अलग था, जो मौके पर नहीं मिला है। वहीं उसके हाथ के पंजे भी गायब है। स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। बता दें कि सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।

प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और सिर के गायब होने को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -