पूर्व गृहमंत्री के गृह ग्राम में रहस्यमयी मौत! तालाब में मिली लाश की हुई पहचान, डोंगरीभांठा के 85 वर्षीय पंचराम थे मृतक

Must Read

 

उरगा (आधार स्तंभ)  :  उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाभांठा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले पानी में लाश देखी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में तालाब किनारे भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस को खबर दी गई, हालांकि शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं। बाद में उरगा पुलिस के मौके पर पहुंचने के पश्चात शव की पहचान डोंगरीभांठा निवासी 85 वर्षीय पंचराम के रूप में हुई।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -