राजीव नगर में नाबालिग से बर्बर मारपीट — खंबे से बांधकर बेल्ट और बेसबॉल से पीटा, जबड़ा फटने तक की गई मार, पुलिस खामोश

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  शहर के राजीव नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाय दुकान में चोरी करते पकड़े गए नाबालिग को कुछ लोगों ने सजा देने के नाम पर इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। नाबालिग को खंभे से बांधकर पहले बेल्ट और बेसबॉल बैट से बेरहमी से पीटा गया, फिर घूंसे से चेहरे पर वार किया गया, जिससे उसका जबड़ा फट गया।

इस अमानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि मासूम दर्द से तड़पता रहा।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस के पास न तो मामला पहुंचा है और न ही वायरल वीडियो पर किसी तरह की पहल की गई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना पर पर्दा डालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं — क्या कानून के रखवाले ऐसे मामलों पर आंख मूंदे बैठे रहेंगे?

मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो न केवल समाज की संवेदनहीनता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कानून और व्यवस्था पर लोगों का भरोसा किस कदर कमजोर होता जा रहा है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -