चलती पिकअप में लगी भीषण आग …

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

हादसे के वक्त वाहन सड़क के बीचोबीच था, जिससे यातायात भी बाधित हो गया और आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खामी मनी जा रही है, हालांकि पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -