छत्तीसगढ़ में आज 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में बादल गरजने और आंधी-तूफान की भी आशंका है। हालांकि, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

विभाग ने बुधवार को 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। वहीं, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

इसी बीच, सरगुजा में तापमान में गिरावट के साथ धुंध छाने लगी है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

तस्वीर सरगुजा की है जहां मंगलवार सुबह धुंध छाने से विजिबिलिटी कम रही।

अक्टूबर में अब-तक 157% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -