चरवाहे को जंगली हाथियों ने कुचला, मौत

Must Read

बलरामपुर (आधार स्तंभ)  :  जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मदनपुर गांव के पास चटनियां जंगल में सोमवार को हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं दूसरे ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण मवेशी चराने जंगल की ओर गए थे, तभी जंगली ने अचानक दो ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना में एक ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दो हाथियों का जोड़ा इस समय जंगल में विचरण कर रहा है। वह किसानों के धान की फसल को भी नुकसान पहुचा रहे हैं। दो से तीन गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से हाथियों के आतंक से परेशान हैं।

Latest News

रांची के टोल प्लाजा में पार्टनरशिप देने के नाम पर ली राशि, प्रॉफिट बढ़ा तो हटाया, गुंडों से पिटवाया भी

कोरबा/रांची(आधार स्तंभ) :  कोरबा के एक पूर्व सैनिक एवं कारगिल युद्ध में शामिल रहे प्रेमचंद पाण्डेय के साथ रांची...

More Articles Like This

- Advertisement -