उफनते नाले में बही कार, 3 लोगों ने तैरकर बचाई जान…

Must Read

सारंगढ़ (आधार स्तंभ)  :  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विक्रम पाली नाले को पार कर रही एक कार तेज बहाव में बह गई। कार के अंदर सवार 3 लोग भी बह गए, जिन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना बरमकेला थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों में दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। सारंगढ़ के बरमकेला क्षेत्र में बुधवार को विक्रम पाली नाले में एक कार बह गई। कार में सवार तीन लोग बरमकेला से प्रकाशपुर ओडिशा जा रहे थे।

कार सवारों ने नहीं मानी सलाह

ग्रामीणों ने उन्हें नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने नहीं मानी। कार बहने के बाद तीनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। यह नाला ओडिशा राज्य को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। यहां का पुल कई सालों से अधूरा पड़ा है। इस मुद्दे को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने विधानसभा सत्र में उठाया था। उन्होंने पुल निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की थी।

बिलाईगढ़ में भी स्थिति चिंताजनक है। नगर के पुल पर दो फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाने का रास्ता बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आवागमन न करने की सलाह दी है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर तैनात है।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -