शर्मा कृषि केंद्र तमनार एवं ट्रॉपिकल एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भव्य किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन

Must Read

                                        कुलदीप चौहान रायगढ़

रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  शर्मा कृषि केंद्र तमनार एवं ट्रॉपिकल एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें तमनार के सभी ग्रामों से पांच सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति रही।

हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपका सहयोग, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता से किसान सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह सम्मेलन न केवल ज्ञानवर्धन का मंच बना, बल्कि आपसी संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान का भी सशक्त माध्यम रहा।

आप सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को सार्थकता प्रदान की। कृषि क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास और किसान हितैषी नीतियों को लेकर जो चर्चाएं हुईं, वे निश्चित रूप से भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाएँगी।

हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और आयोजकों का, जिनके समर्पण एवं प्रयासों से यह सम्मेलन संभव हो सका।

आशा है, हम आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से एकजुट होकर कृषि क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

इस कार्यक्रम में ट्रॉपिकल एग्रो परिवार के DRM सुशील कुमार प्रधान जी,राजीव शिशोदिया जी,सागर गुप्ता जी,इंद्र कुमार डनसेना जी एवं शर्मा कृषि केंद्र तमनार के प्रोपाइटर पंकज शर्मा और मनोज शर्मा जी का सहयोग रहा।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -