कोतवाली पुलिस की लाखा में दबिश, अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश – आरोपी गिरफ्तार, 48 नग अंग्रेजी शराब जब्त

Must Read

कुलदीप चौहान रायगढ़

रायगढ़, 20 सितंबर(आधार स्तंभ) : एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कल पुलिस ने ग्राम लाखा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री का खुलासा किया है। 19 सितंबर को मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने नाला किनारे झाड़ियों के बीच रेड की, जहां आरोपी विवेक दास महंत पिता स्व. बाबादास महंत उम्र 28 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा, हाल गेरवानी थाना पूंजीपथरा, शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सफेद प्लास्टिक बोरी से 48 नग गंवा स्पेशल व्हिस्की की 180 एमएल की शीशियां बरामद कीं, जिनकी मात्रा 8.640 बल्क लीटर और कीमत 6240 रुपये है। इसके अलावा मौके से 300 रुपये की बिक्री रकम भी जब्त की गई। अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई कर उसे रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, बसंती खुंटे, आरक्षक गणेश पैंकरा और हरेन्द्र पाल सिंह जगत की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -