कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर घायल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार के उतरदा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को खेत में काम कर रहे दंपती प्रवीण कुमार मरावी (24) और उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22) पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में प्रवीण कुमार मरावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पांच महीने की गर्भवती पत्नी कीर्ति मरावी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में जारी है।

हादसे के बाद कीर्ति लगभग एक घंटे तक बेहोश रहीं। होश में आने के बाद उन्होंने अपने ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार मरावी को मृत घोषित कर दिया। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से पुलिस को मेमो मिला है और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इस दंपती की शादी को महज आठ महीने ही हुए थे।

पुलिस और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश और कड़कती बिजली के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। इस हादसे के कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -