हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, छत विक्षत मिली लाश, ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा…

Must Read

सूरजपुर(आधार स्तंभ)  :  हाथी और मानव द्वंद को लेकर सुर्खियों मे रहने वाला सूरजपुर जिले का वन परिक्षेत्र प्रतापपुर फिर से सुर्खियों में आ गया है, जहां प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गौरा निवासी सुबासो जाती पनिका 50 वर्षीय महिला को हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है और शव को छत विक्षत कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो रात के लगभग 2:00 बजे के आसपास हाथियों का दल ग्राम पंचायत गौरा के बीच बस्ती में घुसे और अचानक दहाड़ने लगे, जिसकी आवाज सुनकर घर में सो रही मां और मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने भागने का प्रयास किया लेकिन महिला हाथियों के चपेट में आ गई और घर से महज 20 कदम दूर हाथियों कुचलकर महिला को दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।

जिससे गांव मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -