जांजगीर चांपा पुलिस ने चिटफंड कंपनी के 2 फरार शेयरहोल्डर को किया गिरफ्तार…

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ)  :   जांजगीर चांपा पुलिस ने चिटफंड कंपनी प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड के दो फरार शेयरहोल्डर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भैरो मिश्रा उर्फ मोगली रामधन मिश्रा (उम्र 40 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 06 नहारियाबाबा रोड जांजगीर और चांद मुहम्मद खान (उम्र 37 वर्ष) निवासी बीटीआई चौक जांजगीर शामिल हैं।

वर्ष 2015 और 2021 में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड ने आम नागरिकों को धोखाधड़ी कर पैसा दुगना करने का झांसा दिया था। प्रार्थी विजय कुमार गढेवाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि संजीव गुहा प्रतिष्ठा इन्फाकॉन प्रा.लि. का मैनेजिंग डायरेक्टर था। संजीव गुहा, अमित सरकार और सुभायन बनर्जी तीनों कंपनी के डायरेक्टर थे। वर्ष 2016 से ये तीनों फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आरोपियों को दिनांक 12.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -