छ. ग़.में मानवता शर्मसार:नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ)  :  जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 16-17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

उसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने परिचित दो युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। रास्ते में राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने उन्हें रोका और रुपयों की मांग की। जब किशोरी और उसके साथ मौजूद युवकों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद चारों ने किशोरी को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है जबकि दो आरोपी राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी घटना के बाद से फरार है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -