सीएएफ जवान ने मारी गोली, साली और साले की मौत।

Must Read

✍️मनोज महतो दीपका

आधार स्तंभ (दीपका) : हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम मौहाडीह में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान टेशराम बिंझवार ने अपनी 17 वर्षीय साली मदालसा की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं पकड़ने आए साला राजेश बिंझवार को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।

हरदीबाजार पुलिस ने आरोपी टेश राम को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि टेशराम की शादी राजेश और मदालसा की बहन के साथ हुई थी लेकिन कुछ साल पहले आपसी विवाद के चलते हुए एक दूसरे से अलग रह रहे थे और उनके बीच विवाद को ही वजह माना जा रहा है कि टेशराम ड्यूटी से वापस आकर अपना ससुराल गया जहां घर में अकेली साली मिली जिसे गोलियों से भून डाला उसके पश्चात जब आसपास के लोग मौजूद हुए और दौड़ने लगे तो वह भागा इसी बीच राजेश बिंझवार उसे पकड़ने आगे बढ़ा ही था कि उसे भी उसने गोलियों से भून डाला ।

इसी दौरान पीछा कर रही पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एहतियात बतौर दीपका पुलिस थाना लाया गया जहां ग्रामीणों ने विरोध किया उसके बाद पुलिस वालों की सूझबूझ से मामला शांत कराया गया बहरहाल दीपका थाना में मृतक के परिजनों ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -