रविशंकर शुक्ल नगर में शराब की अवैध बिक्री, जब चाहे उपलब्ध कराया जाता है शराब, बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियां

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : रात में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को परोसा जाता है शराब, बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां। कॉलोनी में रहने वाले हो रहे परेशान, पुलिस बनी मूकदर्शक।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के रविशंकर शुक्ल नगर में अवैध शराब की बिक्री की जाती है। किसी जीनी अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा रात में शराबियों को शराब उपलब्ध कराया जाता है। रात में शराब लेने वाले अधिकतर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग होते हैं जिससे आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही है। कॉलोनी में रहने वाले लोग इस अवैध शराब बिक्री से परेशान हैं खासकर महिलाओं को रात में शराबियों का भय बना रहता है। कॉलोनी वासियों के कहना है कि उक्त व्यक्ति को थाने से भी संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से उसको किसी का डर नहीं है वह बेधड़क होकर शराब की बिक्री करता है। यह अवैध शराब बिक्री पुलिस के संज्ञान में होते हुए भी अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -