वन मंत्री पर मारपीट का गम्भीर आरोप,जूता उठाया,कमरे में पीटा

Must Read

घटना वन विभाग के रेस्ट हाऊस की,पीसीसी चीफ ने पीड़ित को दिलाया न्याय का भरोसा

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा है। घटनाक्रम के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जानकारी ली जिसका वीडियो वायरल है। इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना जगदलपुर सर्किट हाउस की है। बताया जा रहा है कि मंत्री कश्यप दौरे से लौटकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने समय पर कमरों का दरवाजा नहीं खोला। इसी बात से नाराज़ होकर पीएसओ एक कर्मचारी को बुलाकर ले गया फिर मंत्री ने कथित तौर पर कर्मचारियों से अभद्रता की और गाली देने के साथ जूता उठाया और कमरे में मारपीट की।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीखा रुख अख्तियार किया है। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करने का ऐलान किया है और मुख्यमंत्री से मंत्री कश्यप को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कहा “मंत्री कश्यप ने कर्मचारी को न केवल गाली दी बल्कि हाथ भी उठाया। मोदी की मां को गाली देने पर बिहार बंद कराया गया था, तो अब केदार कश्यप को क्यों बचाया जा रहा है? मुख्यमंत्री साय को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।”

वहीं, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने सहयोगी का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष मंत्री कश्यप को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “केदार कश्यप सुलझे और गंभीर व्यक्ति हैं। कांग्रेस का यह आरोप उनकी गलत मानसिकता का परिचायक है।”

अब देखना होगा कि इस राजनीतिक विवाद में सरकार क्या रुख अपनाती है।

Latest News

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कारों से लोड कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी...

More Articles Like This

- Advertisement -