मिनीमाता बांगो बांध: जलस्तर 357.67 मीटर तक पहुँचा, गेट पूरी तरह से बंद

Must Read

कोरबा (अधार स्तंभ) : मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक में कमी के कारण जलस्तर आज सुबह 10:00 बजे 357.67 मीटर तक पहुँच गया। जलस्तर कम होने के कारण लेवल 357.67 बनाये रखने हेतु मुख्य अभियंता महोदय, मिनीमाता(हसदेव) बांगो परियोजना बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता महोदय, हसदेव परियोजना मंडल रामपुर/कोरबा से चर्चा कर अनुमति प्राप्त कर गेटो को पूरा बन्द कर दिया गया है।

वर्तमान में जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, सुबह 10:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध से कुल डिस्चार्ज 9000 क्यूसेक है। वर्तमान में जलस्तर 357.67 मीटर, जलभराव 88.24% है। इस संबंध में, धर्मेंद्र नीखरा, कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता बागों बांध संभाग ने जानकारी दी है।

Latest News

शराब पीने से रोका तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या

रायगढ़(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

More Articles Like This

- Advertisement -