आज कटघोरा में होगा पत्रकार एकता सम्मेलन , सक्रिय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने पूरी की तैयारियाँ

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  सक्रिय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार एकता सम्मेलन आज शुक्रवार 5 सितम्बर को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस कसनियां, कटघोरा में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा) और श्री प्रकाश चंद्र जाखड़ (जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा) होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, समाजसेवी नरेंद्र साहू, वन परिक्षेत्राधिकारी कुमार निशांत, पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बजरंग पटेल और विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत करेंगे।

सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पत्रकार शामिल होंगे। इस अवसर पर उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी लेखनी और निष्पक्ष कार्यशैली से समाज में अलग पहचान बनाई है। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, न्यूज़ कवरेज के दौरान आने वाली समस्याओं और संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा होगी।

सक्रिय पत्रकार संघ का मानना है कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि आज का यह सम्मेलन पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करने, संगठन को और प्रभावी बनाने तथा नई इकाइयों के गठन जैसे अहम मुद्दों पर दिशा तय करेगा

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -