KORBA SP ऑफिस के पास हाई वोल्टेज ड्रामा: पति ने पत्नी पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, तमाशबीन बन देखते रहे लोग

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : शहर के बीचों-बीच नगर निगम कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों की आंखों के सामने हुई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस दौरान पूरा घटनाक्रम एक कार चालक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपसी अविश्वास और शक की वजह से विवाद होते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चलते बाइक पर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक ने गाड़ी रोककर सड़क किनारे ही युवती की पिटाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर युवती ने गुस्से में बाइक की चाबी छीन ली।

इस दौरान मौके पर भीड़ जमा होते देख युवक बाइक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों बालको क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवक बालको पावर प्लांट में नौकरी करता है। वहीं, युवती का कहना है कि युवक ने उससे रीवा में प्रेम विवाह किया और फिर उसे कोरबा लेकर आया। युवती का आरोप है कि युवक का किसी अन्य लड़की से संबंध है। इसी का विरोध करने पर वह उस पर ही शक करता है और मारपीट करता है।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -