Sorry bol…नहीं बोलूंगा, फिर हो गई मारपीट,FIR दर्ज

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  इन दिनों अभिनेता सनी देओल की फिल्म जाट का एक वाक्य “सॉरी बोल” काफी चर्चा में है और सिर चढ़कर बोल रहा है। एक मामले में जब पीड़ित ने सामने वाले को पुरानी बातों पर सॉरी बोलने के लिए कहा, तो उसने सॉरी ना बोलकर चेतावनी दी और इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

मामला कोतवाली थानांतर्गत सीतामणी का है। प्रार्थी मुकेश कुमार चौहान सीतामणी रेस्ट हाऊस के पीछे रहता है व ड्रायवरी का काम करता है। 29 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे वह सीतामणी श्रीवास मोहल्ला बोरिंग के पास गया था। वहां उसे चिकू श्रीवास मिला जिससे रात्रि में दोनों के बीच हुए बहस को लेकर मुकेश ने Sorry bol के बात खत्म करने के लिये बोला। तब चिकू श्रीवास द्वारा Sorry नहीं बोलूंगा, जो करना है कर ले कहते गुस्सा होकर अश्लील गाली- गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ-मुक्का से मारपीट किया। झूमा छपटी में मुकेश के गर्दन व पीठ में चोट लगा है। घटना को विक्की श्रीवास एवं दीनदयाल चौहान देखे। कोतवाली पुलिस ने मुकेश कुमार चौहान की रिपोर्ट पर चिकू श्रीवास के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -