जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट के मामले में 3 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ) :  जांजगीर चांपा पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन के लिए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) का उपयोग कर रहे थे। आरोपियों के खातों में कुल 31 लाख 49 हजार 312 रुपये का साइबर ठगी का ट्रांजेक्शन होना पाया गया था।

आरोपियों की पहचान गोविंदा पटेल, गौतम देवांगन और हेमलता साहू उर्फ हेमा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में म्यूल अकाउंट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111(बी) 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और ASI नरेंद्र शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपना खाता कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति या अनजान व्यक्ति को न दें, अन्यथा साइबर ठगी का पैसा आपके खाते में आ सकता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -