जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: जुआ खेलने वाले 7 जुवाड़ीयानो को किया गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर चांपा (आधार स्तंभ) :  जांजगीर चांपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में जुआ खेलने वाले 7 जुवाड़ीयानो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 5100 रुपये और 52 पत्ती तास बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने और खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय टीम के साथ ग्राम कोटमीसोनार के अटल चौक तलाब के पास रेड कार्यवाही कर 7 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम सुखीराम केंवट, दिलेश साण्डील्य, अवधेश लहरे, नरेश टण्डेन, दिनेश साहू, संजय बंजारे और महिपाल मिरी हैं। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र सिह और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -