नकटीखार मार्ग में मुख्य सड़क के किनारे मिला था शव,सूअर मार तार से युवक की मौत…!

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के नकटीखार-गोढ़ी मार्ग में नकटीखार के निकट मुख्य सड़क से करीब 40 से 50 मीटर दूर एक अज्ञात लाश मिली। मंगलवार 19 अगस्त को यह शव मिलने से इलाके में सनसनी व्याप्त रही। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जा कर शव की शिनाख्ती का प्रयास किया और पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान कल ही हुई जिसमें वह जांजगीर-चाम्पा जिलान्तर्गत ग्राम खिसोरा के निकट गांव का निवासी विष्णु था। पहचान के बाद परिजन आज कोरबा पहुंचे हैं जिन्हें पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बाद शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इधर दूसरी तरफ युवक की मौत की वजह को लेकर संशय बना हुआ है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दूर होगा।

फिलहाल, स्थानीय सूत्रों की मानें तो युवक की जान सूअर मार तार के सम्पर्क में आने से हुई है। जहाँ पर उसका शव 19 अगस्त को मिला, वहां पास में सुअरों को पकड़ने के लिए दिया जाने वाला वेस्टेज भोजन पड़ा मिला और तार भी बिछा हुआ देखा गया जिसे जप्त किया गया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या मृतक इन सुअर मारने वालों का साथी था या अनजाने में शिकार हो गया?

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -