कोरबा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के कुसमुंडा मार्ग पर स्थित सर्वमंगला पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे हुआ। एक ट्रेलर (सीजी 10 बीओ 0487) राताखार की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी हाइवा ट्रक (सीजी 11 बीई 6201) कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी। दोनों ट्रक सर्वमंगला पुल के पास आमने-सामने की टक्कर हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने ओवर स्पीड पर नियंत्रण की मांग की है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -