जन्माष्टमी पर गोमांस पकाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार – हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Must Read

बिलासपुर/तखतपुर(आधार स्तंभ) : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बवाल हो गया। वार्ड क्रमांक 5 में दो युवकों पर गोमांस काटने और पकाने का आरोप लगा, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की पिटाई भी कर दी।

सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में मांस जब्त किया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन गोमांस पकाने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और संजय खेस व शाहुल मसीह को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

लोगों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना रहा। हिंदू संगठनों ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर इस तरह का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -