गेवरा बस्ती स्थित यात्री प्रतिक्षालय इन दिनों बदहाल स्थिति में

Must Read
कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बाकीमोगरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 गेवरा बस्ती स्थित यात्री प्रतिक्षालय इन दिनों बदहाल स्थिति में है। प्रतिक्षालय परिसर एवं आसपास गंदगी पसरी हुई है, जिससे वहां आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर फैली गंदगी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों का वहां रुकना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

बरसात के इस मौसम में जमा पानी और गंदगी मच्छरों के पनपने का कारण बन रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रतिक्षालय की मरम्मत कराने की मांग की है। नियमित सफाई एवं देखरेख से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बीमारियों के संभावित खतरे को भी टाला जा सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह प्रतिक्षालय यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र के बजाय परेशानी का कारण बना रहेगा।
Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -