व्यापारी से दिन दहाड़े 15 लाख की लूट, पुलिस की टीम जांच में जुटी

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  राजधानी रायपुर में आज दिन दहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है।पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है। कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था। इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए।

चिराग ने बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -