बदमाशों ने महिला के कपड़े फाड़े, सोने की चेन लूटी; पुलिस को नाम बताया तो घर में की तोड़फोड़

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले में कुछ युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन लूट ली। इतनी ही नहीं, बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, जो कि CCTV कैमरे में कैद हो गई। बदमाश पीड़िता के घर में छुपे थे, बाद उसने पुलिस को उनके नाम बता दिए थे। इसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 पंप हाउस मैगजीन भाटा का है। यह घटना रक्षाबंधन की रात से शुरू हुई। दरअसल, मोहल्ले की एक महिला से युवकों की लड़ाई हो गई। जिसके बाद उसने पुलिस बुला लिया और युवक पुलिस से बचने के लिए महिला के घर छुपने पहुंचे, उसने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस की मदद करते हुए उनके नाम बता दिए।

बदमाश स्कूटी से महिला के घर पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

बदमाश स्कूटी से महिला के घर पहुंचे थे।

पहले बेटे को पीटा

इससे नाराज होकर रविवार रात को युवकों ने महिला के बेटे गब्बर को काम से आते समय मैदान पर रोककर मारपीट की। गब्बर किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा और अपनी मां और चाचा को पूरी घटना बताई। जब महिला और उसका देवर मैदान में युवकों से पूछताछ करने गए, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

युवकों ने लाठी-डंडों से घर में तोड़फोड़ की। - Dainik Bhaskar

युवकों ने लाठी-डंडों से घर में तोड़फोड़ की।

महिला के कपड़े फाड़े और सोने की चेन लूटी 

महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। महिला और उसका देवर जान बचाकर सीएसईबी चौकी पहुंचे। जब गब्बर के परिवार के लोग चौकी पहुंचे, तो इसकी सूचना युवकों को मिल गई। इसके बाद युवकों ने गब्बर के घर में जाकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज किया।

विंडो AC और छत भी तोड़ दिया गया है। - Dainik Bhaskar

विंडो AC और छत भी तोड़ दिया गया है।

शराब और गांजा पीकर मचाते हैं हुड़दंग

घर में तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और बस्ती के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ये युवक रोज शराब और गांजा पीकर बस्ती और मैदान में हुड़दंग मचाते हैं।

उन्होंने महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क को अपना अघोषित अड्डा बना लिया है। इन युवकों द्वारा पहले भी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -