बिहान राधा कृष्ण स्व सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टर और सीईओ को पहनाई बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) :  रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ते हुए बिहान राधा कृष्ण स्व सहायता समूह, पलाड़ी कला की दीदियों ने एक सराहनीय पहल किया है। उनके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी बनाकर उचित कीमत पर स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन को बीज जड़ित हस्तनिर्मित इको-फ्रेंडली राखियाँ बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर दीदियों ने बताया कि यह राखियाँ पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी सामग्री से बनाई गई हैं, जिनमें मखना, लौकी, धनिया खीरा, ककड़ी, बरबट्टी, भिंडी, भुट्टा, धान तथा अन्य प्रकार के बीज और रेशे से बनी राखियां बनी हुई हैं। इन राखियों को उपयोग के बाद मिट्टी में बोया जा सकता है, जिससे पौधा उगाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का सुंदर उदाहरण है। वहीं सीईओ श्री वासु जैन ने दीदियों के आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को प्रेरणास्पद बताया तथा अन्य महिला समूह को भी ऐसे ही नवाचार गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।

Latest News

दिनदहाड़े लूट : लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले दो नकाबपोश बदमाश, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

बिलासपुर(आधार स्तम्भ)  : न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली...

More Articles Like This

- Advertisement -