उड़ीसा के नशा तस्करों से 14 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 14 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन रामपुर थाना और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से की।

 

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खरमोरा हाउसिंग बोर्ड के पास घेराबंदी की और एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

 

 

तलाशी के दौरान गाड़ी से 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया है और इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है और उन्होंने उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की बात स्वीकार की है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -