मैं अब जीना नहीं चाहता, इस बच्ची को अपना लेना.., चिट्ठी के साथ इस हालत में मिली डेढ़ साल की मासूम

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  राजधानी रायपुर के बीरगांव के व्यास तालाब के पास गुरुवार की सुबह एक छोटा हाथी में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के पास एक भावुक कर देने वाली चिट्ठी भी बरामद हुई, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब वाहन के पास रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा।

वाहन के अंदर एक मासूम बच्ची अकेली बैठी थी। उसके पास रखी चिट्ठी में लिखा था की मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं है इसलिए बच्ची को छोड़ रहा हूँ। मैं अब जीना नहीं चाहता मरने जा रहा हूँ। कृपया इस बच्ची को कोई अपना ले। इस दिल तोड़ने वाली स्थिति को देखकर बीरगांव नगर निगम के MIC सदस्य इकराम अहमद ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया और चिट्ठी के आधार पर बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -