गर्ल्स हॉस्टल्स के लिए होमगार्ड की भर्ती निकली, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने आश्रम- छात्रावासों में बालिकाओ की सुरक्षा के मद्देनजर डीएमएफ से जिले के सभी कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए। इस हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने एवं एजेंसी चिन्हाकित करने के लिए कहा। साथ ही इस कार्य में स्थानीय लोगो को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी सीजन के लिए जिले के पंजीकृत किसानो का पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य है। इस हेतु पंजीयन के लिए शेष बचे किसानों का जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -