कांस्टेबल ने किया सुसाइड,छानबीन में जुटी पुलिस…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) : दुर्ग में एक आरक्षक ने अपने न्यू पुलिस लाइन स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है| बताया जाता है आरक्षक सुरेंद्र साहू ने किचन के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है| ये पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, आरक्षक कई महीनों से अवसाद से गुजर रहा था|

मृतक सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था. जिसके बाद आरक्षक ने बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच किचन में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. मृतक 35 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र साहू अनुकंपा नियुक्ति से आरक्षक बना था. फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -