आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आवेदन 11 अगस्त तक आमंत्रित

Must Read

बरपाली (आधार स्तंभ) : एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 11 अगस्त 2025 तक पात्र एवं इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुररीहापारा, ग्राम पंचायत बीरतराई के ग्राम कचोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कचोरा छोटे, ग्राम पंचायत चिचौली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिचौली, ग्राम पंचायत देवलापाठ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देवलापाठ एवं बगदर और ग्राम पंचायत जमनीपाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र डीपरापारा में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली से संपर्क किया जा सकता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -