फ्लाईएश और कोयला गाड़ियों की स्पीड की होड़ ने बढ़ा दिया खतरा, यातायात नियम बाधित

Must Read

कुलदीप चौहान रायगढ़

तमनार (आधार स्तंभ) : तमनार में इन दिनों बड़ी वाहनों को लेकर छोटे वाहन तक के चालक बेहद हताश है क्योंकि हुंकरडीपा मुख्य चौराहा होने कि वजह से फ्लाई एश व कोयले से लदी वाहनों का भारीभरकम आवागमन लगातार होता रहता है वहीं आज हुंकराडीपा से तमनार जाने वाली मुख्य मार्ग एसबीआई जिंदल के पास आज करीब 10 बजे फ्लाई एश और कोयले से लदे भारी वाहनों द्वारा तेज गति और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण आज फिर मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो भारी ट्रक—एक फ्लाई एश और दूसरा कोयला लेकर जा रहा था—मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसे में किसी को कोई जनहानि नहीं हुआ पर गनीमत की बात यह रही कि छोटे वाहन सामने नहीं थी नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हुआ होता।

स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और लापरवाही से हो रहे हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -