युवती पर उछल पड़ा सांप,डर से अचेत हुई, सब्जी भी जल गई,सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  रामपुर के सिंचाई कॉलोनी की निवासी करिश्मा दोपहर में अपने माता-पिता के लिए खाना बना रही थी कि कहीं से एक सांप गैस चूल्हे के पास आ गया। एकाएक सांप युवती के तरफ उछल पड़ा और यह देख युवती चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग खड़ी हुई और अपने पिता को फोन कर के घटना की जानकारी दी साथ ही पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दी। आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया। थोड़ी देर बाद जितेंद्र सारथी एवं टीम के सदस्य राजू बर्मन मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यु किया। बताया कि यह धमना सांप है जो कि जहरीला नहीं होता लेकिन अक्सर लोग इसका आकार देख कर डर जाते हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि युवती बहुत ज्यादा डर गई दी। कुछ पल के लिए उसको लगा कि सांप ने उछल के काट लिया है जिसके कारण वो अचेत भी हो गई थी, और इधर कुकर में पक रही सब्जी जल कर खाक हो गई। समय रहते चूल्हे को बंद किया गया वरना कूकर फटने से हादसा हो सकता था। सारथी ने बताया कि कोई भी सांप से इतना नहीं डरना है कि डर से अटैक आ जाए।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -