सड़क दुर्घटना पीड़ितों के नगदरहित उपचार हेतु ऑनलाईन पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ)  :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि जिला अस्पताल के सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाआं से पीडितों को नगद रहित उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु ऑनलाईन पोर्टल में आईआरएडी/ईडीएआर का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डी.आर.एम एन.आई.सी श्रीमती साधना गुप्ता द्वारा पोर्टल के तकनीकी पहलुओं, कार्यप्रणाली और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई ।

प्रशिक्षण के दौरान समस्त चिकित्सालयो को योजनांतर्गत अपने चिकित्सालय का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में जिले के समस्त आयुष्मान भारत योजनांतर्गत पंजीकृत चिकित्सालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशिक्षण में आयुष्मान भारत के डीपीसी आशीष कुमार त्रिपाठी, अंकित ताम्रकार सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कई ग्रामों में मनाई बाबा साहेब की जयंती, कथरीमाल में प्रतिमा का किया अनावरण

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम—नोनबिर्रा, केराकछार (रजगामार), बेन्दरकोना,...

More Articles Like This

- Advertisement -