पैसा दोगुना कराने वाले के घर IT की दबिश

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के कटघोरा तहसील के भांठा गांव निवासी धीरपाल दीवान के घर पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स (IT) विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने दीवान के घर की तलाशी और दस्तावेज़ों की जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, धीरपाल दीवान का नाम एक फर्जी निवेश कंपनी Trigger NFT से जुड़ा है। यह कंपनी चिटफंड के तर्ज पर काम करती थी और लोगों को 40 दिन में पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे मोटी रकम निवेश कराती थी।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा और आसपास के इलाकों में लगभग 40 से 50 लोग इस कंपनी के नेटवर्क मार्केटिंग सिस्टम के तहत काम कर रहे थे। ये लोग भोले-भाले निवेशकों को ऐप के माध्यम से पैसा लगाने के लिए प्रेरित करते थे।
आईटी विभाग को इस गिरोह की लंबे समय से जानकारी थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब जाकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।

 निवेशकों में पैसे डूबने का डर

 

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में चर्चा का माहौल है और निवेशकों में डर फैल गया है। जिन लोगों ने Trigger NFT ऐप में पैसे लगाए थे, वे अब अपने पैसे डूबने को लेकर चिंतित हैं।

धीरपाल की भूमिका स्पष्ट नहीं, जांच जारी

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धीरपाल दीवान इस पूरे रैकेट में किस भूमिका में शामिल था और कितने लोगों से कितना निवेश कराया गया है। आईटी विभाग की जांच अब भी जारी है और आगे कई और खुलासे होने की संभावना है। जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां शॉर्टकट में पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों को ठगा गया है। कोरबा क्षेत्र धीरे-धीरे ठगी के ऐसे गिरोहों का अड्डा बनता जा रहा है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -