कोरबा में एक शख्स ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  : कोरबा में एक शख्स ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना उनके घर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड की है। जानकारी के अनुसार, दुरपा निवासी 52 वर्षीय महादेवा दास जीटीपी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से अधिक शराब का सेवन कर रहा था।

घटना के समय भी वे नशे की हालत में था। मालगाड़ी का चालक उन्हें ट्रैक पर देख हॉर्न बजा रहा था। लेकिन महादेवा ने अचानक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सागर दास ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब चल रही थी। इस कारण उन्हें काम से छुट्टी मिली थी। घर पर रहने के दौरान वे ज्यादा शराब पीने लगे थे। परिवार के लोग उन्हें समझाते थे, लेकिन वे नहीं माने।

इससे पहले भी वे आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। उस समय उन्हें बचा लिया गया था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस और रेलवे आरपीएफ को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों का बयान लिया है। जांच जारी है।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -