छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की शहडोल हादसे में मौत

Must Read

रायपुर/शहडोल (आधार स्तंभ) :  मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्ब्रेतार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के शहडोल जिले का है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। दरअसल घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। मृतकों में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई शामिल है। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। बताया जाता है कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा…

कोरबा(आधार स्तंभ) : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय, कटघोरा ने...

More Articles Like This

- Advertisement -