भारी बारिश में खेती करने गए, बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चली संयुक्त टीम की रेस्क्यू

Must Read

कोरबा-पाली (आधार स्तंभ) :  खेती किसानी करने गए पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को शाम को हुई भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग पाली,थाना पाली ,जिला आपदा प्रबंधन नगर सेना कोरबा एवं राज्य आपदा टीम बिलासपुर की टीम ने रविवार शाम से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सोमवार की तड़के 3 बजे सभी 17 जिंदगी को महफूज कर लिया है। भयावह बाढ़ में मौत का 10 घण्टे तक सामना कर देवदूत बनी संयुक्त टीम की पहल से सुरक्षित लौटने वाले बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरे पर जिंदगी के क्या मायने हैं साफ झलक रहे थे। सभी ने शासन की संयुक्त टीम का आभार जताया।

चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा था भारी

इस पूरे प्रकरण में भारी बारिश एवं बाढ़ की चेतावनी की अनदेखी भारी पड़ी है। जिला प्रशासन ने मीडिया ,मुनादी समेत अन्य माध्यमों से पूर्व दिवस ही अलर्ट जारी कर नदी ,नालों से लगे तटीय इलाकों को रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर भारी बारिश के बीच खेती किसानी के कार्य को जीवन से भी बढ़कर सर्वोच्च प्राथमिकता देने का ही यह परिणाम था।घटना का सुखद पहलू यह था कि सभी 17 जिंदगी को महफूज कर लिया था,अन्यथा यह जिले की एक भयावह हादसे में परिवर्तित हो सकता था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूकता का परिचय देना होगा। अभी पूरे 2 माह तक बारिश होंगे ,बाढ़ के भी हालात निर्मित हो सकते हैं। जहाँ सावधानी,समझदारी दिखानी होगी।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -