कोरबा में भारी बारिश : शहर की सड़कें तालाब में तब्दील, आवागमन बाधित

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, और बारिश का पानी न केवल सड़कों पर बल्कि घरों और दुकानों में भी घुस गया है।

कुसमुंडा में तेज बारिश के चलते बायपास रोड लक्ष्मण नाला में पानी पुल से 4 फीट भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घरों में ही फंसे रह गए हैं।

तेज बहाव के चलते कुचेना पुल पूरी तरह से टूट गया है, एक स्कॉर्पियो फंस गई है, और कबीर चौक पर एक पेड़ धराशाई होकर गिर गया है। सड़कों पर चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

प्रशासन की ओर से अब तक जल निकासी को लेकर कोई तात्कालिक समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों और मानसून से पहले किए गए इंतजामों की पोल खोल दी है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -